भारत

नेपाल के रसुवा में अचानक आई बाढ़ में 384 पर्यटक लापता, 105 भारतीय

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवा क्षेत्र में आज सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण 384 पर्यटक लापता है। इनमें 105 भारतीय शामिल हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में भारत के अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमरीका, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण हिमस्खलन हुआ, जिससे पिघली हुई बर्फ का पानी कोशी नदी में आ गया और अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। बाढ़ से रसुवा क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है। पर्यटकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए पर्यटन बोर्ड ने टोल-फ्री नंबर 1 2 3 4, हेल्पलाइन 1 1 4 4 और टूरिस्ट पुलिस नंबर 9 8 5 1 2 8 9 4 4 5 जारी किए हैं। बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद पर्यटकों से प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन के प्रभावित क्षेत्रों के सांसदों के साथ स्थिति पर चर्चा की।

इससे पहले प्रधानमंत्री शाह ने राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद की बैठक बुलाई थी।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

7 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

7 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

7 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

21 घंटे ago