भारत

बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय टीम गठित की

नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्‍लेशियर फटने से बिहार में आई अचानक बाढ़ और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गंडक नदी से लगे छह जिलों-पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीतामढ़ी, शिवहर और अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को भी स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पश्चिमी चंपारण के बगहा और वैशाली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल- एनडीआरएफ की एक टीम गोपालगंज और बेतिया में तैनात की गई है। साथ ही, एक अन्य टीम को मुजफ्फरपुर में तैयार रखा गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्थिति पर करीबी नजर रखने के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की गई है। पटना में आज बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चौबीसों घंटे निगरानी रखने तथा बचाव और राहत व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

7 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

7 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

8 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

21 घंटे ago