अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अंसार कर्मियों और छात्रों के बीच रविवार रात हुई झड़पों में 388 अंसार कर्मियों को जेल

बांग्लादेश में ढाका की एक अदालत ने ढाका के केंद्रीय सचिवालय के सामने अंसार कर्मियों और छात्रों के बीच रविवार रात हुई झड़पों से संबंधित चार मामलों में कल 388 अंसार कर्मियों को जेल भेज दिया। इन लोगों ने सचिवालय की घेराबंदी करते हुए वहां तोड़फोड़ की थी और छात्रों पर हमला किया था। पुलिस के अनुसार चार मामलों में कुल 437 को नामजद और 11 हजार एक सौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था।

इस पहले रविवार की रात को विद्यार्थियों और विरोध प्रदर्शन कर रहे अंसार कर्मचारियों के बीच झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हो गये थे। इसके अलावा, सोमवार को जारी इंटर-सर्विसेज जन-संपर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कम से कम छह सैन्यकर्मी घायल हो गए थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले अर्धसैनिक सहायक बल, ‘बांग्लादेश अंसार’ के कर्मियों ने अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सचिवालय परिसर की नाकेबंदी कर दी थी, जिससे वहां लोगों का आना-जाना अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया था।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

4 घंटे ago