Defence News

द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने के लिए भारत-तंजानिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की गोवा में तीसरी बैठक आयोजित

भारत और तंजानिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की तीसरी बैठक 26 नवंबर, 2024 को गोवा में आयोजित हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने सहयोग के विस्तृत क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें प्रशिक्षण साझेदारी, सर्विस-टू-सर्विस, समुद्री और रक्षा उद्योग सहयोग बढ़ाना शामिल है। बैठक में जेडीसीसी के पिछले निर्णयों की प्रगति की समीक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों की पहचान की गई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया। प्रतिनिधिमंडल में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप डे ने भी बैठक में भाग लिया। तंजानियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां की थल सेना के कमांडर मेजर जनरल फदिल ओमारी नोंडो ने किया।

तंजानियाई प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड भी जाएगा, जहां बंदरगाह के विकास और पोत निर्माण में भारत की क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेगा। तंजानियाई प्रतिनिधिमंडल आईएनएस हंसा और गोवा में राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संस्थान का भी दौरा करेगा।

भारत का तंजानिया के साथ घनिष्ठ, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो क्षमता निर्माण और साझेदारी विकसित करने के अवसरों से और सुदृढ़ हुआ है। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के लिए पांच वर्ष का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

12 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

12 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

13 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

13 घंटे ago