भारत

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पुणे स्थित सैन्य प्रोद्योगिकी संस्थान मिलिट में भावी सैन्य कमांडरों में जुनून और दूरदृष्टि जगाई

गिरिनगर स्थित सैन्य प्रोद्योगिकी संस्थान (एमआईएलआईटी) के प्रतिष्ठित मेहरा ऑडिटोरियम में सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स (डीएसटीएससी), पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय सेना के युवा सैन्य कमांडरों और अगली पीढ़ी के सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया तो माहौल प्रेरणा और उद्देश्य से जीवंत हो गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति और दूरदर्शी शब्दों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों पर अमिट प्रभाव छोड़ा, जिससे उन्हें दृढ़ संकल्प और अथक उत्साह के साथ आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने की ऊर्जा मिली।

अपने भावपूर्ण संबोधन में जनरल द्विवेदी ने युद्ध के उभरते तौर तरीकों पर विस्तार से चर्चा की, परिवर्तन की निरंतर गति और समय के साथ आगे चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। सेना प्रमुख ने रक्षा तैयारियों को केवल एक आवश्यकता नहीं बल्कि एक कला, रणनीति और सटीकता का संयोजन बताया। भारत के संदर्भ में उभरते खतरों और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए सेना प्रमुख ने भारतीय सेना द्वारा की जा रही परिवर्तनकारी पहलों पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से परिवर्तन अभियान के अनुरूप बहुमुखी प्रतिभा, अनुकूलनशीलता और दृढ़ संकल्प की भावना को अपनाने का आग्रह किया।

सेना प्रमुख ने राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने, निराशा के समय में सांत्वना और आशा जगाने में सेना की बेजोड़ भूमिका के बारे में गर्व के साथ बात की। उन्होंने खतरनाक लड़ाई वाले क्षेत्रों से भारतीयों को निकालने में सेना के साहस की भी सराहना की, जिसमें सामरिक प्रतिभा और मानवीय करुणा का परिचय दिया गया।

सैन्य-कूटनीतिक तालमेल के महत्व पर जोर देते हुए, सेना प्रमुख ने बाहरी खतरों का मुकाबला करने के लिए एकता की शक्ति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि परिचालन तत्परता, रणनीतिक संरेखण और सामंजस्यपूर्ण समन्वय, एक अजय सेना का आधार हैं। सैन्य सोच में बड़े बदलाव का आह्वान करते हुए, सीओएएस ने अधिकारियों से युद्ध के हथियारों और तकनीकों की फिर से कल्पना करने और पुनर्निर्माण करने का आग्रह किया।

सेना प्रमुख ने न केवल भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बल्कि मित्र देशों (एफएफसी) के लिए भी सैन्य अधिकारियों को तैयार करने में एमआईएलआईटी की शानदार भूमिका की सराहना की। उन्होंने एमआईएलआईटी की प्रशंसा उत्कृष्टता के एक प्रकाश स्तंभ के रूप में की, एक ऐसा केंद्र जहां भविष्य के सैन्य अधिकारियों को बुद्धि, चरित्र और उद्देश्य के साथ गढ़ा जाता है, जो संकाय और छात्र, दोनों की प्रेरणा का स्त्रौत है।

एमआईएलआईटी, एनएम, कमांडेंट रियर एडमिरल नेल्सन डिसूजा ने इस यात्रा के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनरल द्विवेदी के शब्दों ने स्टाफ और छात्र अधिकारियों में उद्देश्य और गर्व की भावना को फिर से जागृत किया है, और इससे उन्हें साहस और प्रतिबद्धता के चरित्र को साकार करते हुए अधिक ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

2 दिन ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

2 दिन ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

2 दिन ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

2 दिन ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

2 दिन ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

2 दिन ago