43वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 14 दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष के मेले का विषय है 2047 में विकसित भारत। इस वर्ष का फोकस राज्य झारखंड है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात समेत 11 देश भाग ले रहे हैं। मेले के पहले 5 दिन 18 नवंबर तक केवल व्यापारिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर तक खुला रहेगा। भारत व्यापार संवर्धन संगठन के महाप्रबंधक शंकारानंद भारती ने इस वर्ष के मेले की मुख्य विशेषताएं और मेले में आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया है।
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए मेले में व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक दोनों दोनों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…