अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में नई संसद चुनने के लिए मतदान जारी

श्रीलंका में आज नई संसद चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, और ये शाम 4 बजे तक चलेगा। संसद की 225 सीटों के लिए कुल आठ हजार आठ सौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

श्रीलंका की नई सरकार के भविष्य की दिशा में यह संसदीय चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। संसदीय बहुमत से राष्ट्रपति दिसानायके को उन लोकप्रिय उपायों को लागू करने में मदद मिलेगी जिनका उन्होंने वादा किया था। सत्‍तारूढ पार्टी को संजीत प्रेमदास के नेतृत्व वाली सामगी जन बालवेगया और पूर्व राष्ट्रपति अनिल विक्रम सिंह के नेतृत्व वाली न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट सहित विरोधी दलों से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

चुनाव प्रचार के दौरान आर्थिक संकट, महंगाई और आईएमएफ बिलव्ड से जुड़ी कठोर नीतियों के कारण बढ़ी हुई आर्थिक चिंताएं प्रमुख चर्चा के विषय रहे हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 दिन ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 दिन ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 दिन ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

2 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

2 दिन ago