भारत

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की चौथी बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की चौथी बैठक आज नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में एनटीडब्ल्यूबी के अध्यक्ष श्री सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विभिन्न व्यापार संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सदस्यों से देश भर के व्यापारियों के बीच एनटीडब्ल्यूबी द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहन देने और डीपीआईआईटी द्वारा शुरू किए गए वीडियो कॉन्फ्रेंस वार्ता सत्र के बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया गया।

सुनील जे. सिंघी ने बैठक के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला कि सदस्यों और व्यापार संघों से प्राप्त अभ्यावेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों के ध्यान में लाया गया है।

खुदरा व्यापार से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और जागरूकता में सुधार के लिए सदस्यों से सुझाव और विचार मांगे गए। बोर्ड के सदस्यों से प्राप्त प्रमुख सुझावों और अभ्यावेदनों पर मुख्य कार्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चा की गई।

बैठक में व्यापार संघों और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्र सरकार द्वारा नामित गैर-आधिकारिक सदस्यों के साथ-साथ भारत सरकार के नौ मंत्रालयों/विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले पदेन सदस्यों ने भाग लिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

7 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

7 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago