भारत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 50 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 50 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। इनमें से 13 माओवादियों के सर पर 68 लाख रूपए के इनाम की घोषणा की गई थी। यह पहली बार है जब राज्‍य में इतनी बड़ी संख्‍या में माओवादियों ने एक साथ आत्‍मसमर्पण किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्‍द्र कुमार यादव ने कहा कि आत्‍मसमर्पण करने वाले माओवादियों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी – पीएलजीए बटालियन और अन्‍य समूहों में सक्रिय कमांडर और उप-कमांडर स्‍तर के माओवादी शामिल हैं। आत्‍मसमर्पण करने वाले प्रत्‍येक माओवादी को राज्‍य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्‍साहन के रूप में 25 हजार रूपए का चैक दिया गया है।

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने कहा कि नए सुरक्षा शिविरों को लगातार स्‍थापित किए जाने और सड़क निर्माण तथा बस्‍तर संभाग के दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विस्‍तार हुआ है। इन उपायों से सरकार में लोगों का विश्‍वास बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि उग्रवाद छोड़कर शांति की राह पर लौटने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए राज्‍य सरकार तैयार है।

गृह मंत्री अमित शाह ने 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यधारा में उनका स्वागत किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 50 नक्सलियों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। बाकी नक्सलियों से भी हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आने की अपील करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाने वाले नक्सलियों का पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूँ। मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएँगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बाकी लोगों से भी मैं पुनः अपील करता हूँ कि वे हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आएँ। 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है।”

Editor

Recent Posts

MoRTH ने NH-44 और NH-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर सड़क के ऊपर पुल, फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाने की मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2026 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…

10 घंटे ago