भारत

कश्मीर घाटी में 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम और बालतल दोनों मार्गों से आज सुबह शुरू

52 दिनों तक चलने वाली वार्षिक श्री अमरनाथजी यात्रा आज सुबह कडी सुरक्षा के बीच कश्‍मीर घाटी के पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरू होगी। यह यात्रा 19 अगस्‍त को श्रावण पूर्णिमा के दिन सम्‍पन्‍न होगी। जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किये हैं।

इस बीच, चार हजार 29 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था कड़े सुरक्षा घेरे में 200 वाहनों के काफिले के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। जम्मू बेस कैंप से अब तक आठ हजार छह सौ 32 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।

दक्षिण कश्‍मीर में श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में दर्शनों के लिए वार्षिक यात्रा जम्‍मू कश्‍मीर घाटी में आज दोनों आधार शिविरों से शुरू हो गई। वहीं जम्‍मू से तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्‍था आज सुबह कडी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। बम-बम भोले का जयघोष करते तीर्थयात्री सुबह साढे पांच बजे दो सौ वाहनों के काफिले में आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही जम्‍मू से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों की संख्‍या आठ हजार छह सौ 32 हो गई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago