भारत

NTA ने UGC-NET, CSIR UGC-NET, NCET परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की घोषणा की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने रद्द और स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की घोषणा कर दी है। एनटीए ने कल जारी एक अधिसूचना में कहा कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा अब 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 18 जून को आयोजित किए जाने के एक दिन बाद रद्द कर दी गई थी।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट जून-2024 अब 25 से 27 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम-आईटीईपी में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन इंट्रेंस टेस्‍ट को भी स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा अब 10 जुलाई को होगी।

एनटीए ने कहा कि अखिल भारतीय आयुष पोस्‍ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2024 अपने वास्‍तविक कार्यक्रम के अनुसार अगले महीने की 6 तारीख को आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in देखने की सलाह दी है। समाचार कक्ष से मुकेश कुमार बल।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

2 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

2 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

2 घंटे ago