भारत

53वां नई दिल्‍ली विश्व पुस्तक मेला आज से नई दिल्ली में भारत मंडपम में शुरू

53वां नई दिल्‍ली विश्व पुस्तक मेला आज से नई दिल्ली में भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। मेले में 35 देशों के एक हज़ार से अधिक प्रकाशकों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मेले का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।

इस नौ दिवसीय पुस्तक मेले में 35 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले का विषय है भारतीय सैन्य इतिहास 75 वर्ष की आयु में शौर्य और ज्ञान इसमें सैन्य इतिहास पर पांच सौ से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की जाएगी और सौ से अधिक विषय आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में कला और संस्कृति इतिहास सिनेमा जीवनी बाल साहित्य और राष्ट्रीय विरासत जैसे विषय को कवर करने वाली पुस्तकों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। मेले में ऑथर्स कनेक्ट युवा कॉर्नर, बाल लेखन कॉर्नर और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विशेष कार्यक्रम भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

3 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

3 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

3 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

15 घंटे ago