भारत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 58.19 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि केंद्र शासित प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा-इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था।

कश्मीर घाटी के 16 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत पहलगाम विधानसभा क्षेत्र में 67.86 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद डीएच पुरा विधानसभा क्षेत्र में 65.21 प्रतिशत और कुलगाम विधानसभा सीट पर 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ।

सबसे कम 40.58 प्रतिशत मतदान त्राल विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में चिनाब घाटी के किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। किश्तवाड़ जिले के इंदरवाल विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र में 75.04 प्रतिशत, पडर-नागसेनी में 76.80 प्रतिशत, भद्रवाह में 65.27 प्रतिशत, डोडा पूर्व में 70.21 प्रतिशत, डोडा पश्चिम में 74.14 प्रतिशत, रामबन में 67.34 प्रतिशत जबकि बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

2 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

2 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

2 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

14 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

15 घंटे ago