अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के जवाबी हमले में पाकिस्तान के 58 सैनिकों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ज़ुबिहुल्ला मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमले की जवाबी कार्रवाई में, तालिबान ने पाकिस्तान से लगी डूरंड रेखा के पास बेहरमपुर ज़िले में कम से कम 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और 25 से अधिक घायल हैं। उन्होंने आगाह किया है कि पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

प्रवक्ता ने राजधानी काबुल में संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान में आईएसआईएस के आतंकी छिपे हुए हैं और पाकिस्तान उन्हें तुरंत बाहर निकाले। प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान को अपने हवाई और ज़मीनी सीमा की रक्षा का अधिकार है और इसका उल्लंघन करने वाले को सख़्त परिणाम भुगतने होंगे। 

ज़ुबिहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तानी बलों ने पाकिस्तान की 25 चौकियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और अफगानिस्तान सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

21 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago