Defence News

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए रवाना

भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’ में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की 120 कर्मियों वाली एक टुकड़ी कल पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में इरविन बैरक के लिए रवाना हुई। यह द्विपक्षीय अभ्यास अपने चौथे संस्करण में 13 से 26 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अन्य टुकड़ियों के चयनित सैनिक भी शामिल हैं।

वार्षिक अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2025 का उद्देश्य आपसी सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी सहभागिता में सुधार करना और शहरी/अर्ध-शहरी इलाकों में उप-पारंपरिक युद्ध के क्षेत्र में रणनीति, तकनीक तथा प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से भाग लेने वाली सेनाओं के लिए एक मंच प्रदान करना है।

यह अभ्यास खुले व अर्ध‑रेगिस्तानी क्षेत्रों में कंपनी‑स्तर के संयुक्त परिचालन पर केन्द्रित होगा। इसमें सैनिकों द्वारा संयुक्त योजना बनाना, सामरिक अभ्यास, विशेष हथियारों के कौशल और विविध मिशनों का प्रभावी संचालन शामिल है। यह अभ्यास संचालनात्मक क्षमताओं को परिष्कृत करने, उभरती प्रौद्योगिकियों के समेकन का परीक्षण करने तथा वास्तविक युद्धपरिस्थिति में संयुक्त क्रियान्वयन की दक्षता बढ़ाने का बहुमूल्य अवसर प्रदान करेगा।

अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2025 में भागीदारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिलेगी, साथ ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय एवं विश्वास की भावना को भी बल मिलेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

31 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago