अंतर्राष्ट्रीय

भारत और स्पेन के रक्षा मंत्रालयों के बीच संयुक्त कार्य समूह की 5वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और स्पेन के रक्षा मंत्रालयों के बीच संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 5वीं बैठक 06 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और रक्षा नीति के महासचिव के रक्षा कूटनीति पर विशेष सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल पॉलिनो गार्सिया डिएगो ने की।

दोनों पक्षों ने वर्तमान में जारी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और समुद्री क्षेत्र सहित अनेक संयुक्त कार्य योजनाओं पर चर्चा की। वे रक्षा, विशेषकर प्रौद्योगिकी और शस्त्र उत्पादन के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग के लिए ध्यान केन्द्रित करने पर सहमत हुए।

एयरबस स्पेन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के साथ सी295 प्रोजेक्ट रक्षा विमानन क्षेत्र में पहली मेक-इन-इंडिया परियोजना है, इसने अधिकाधिक भारतीय एवं स्पेनिश कंपनियों को एक-दूसरे के साथ सहयोग करने तथा एयरोस्पेस क्षेत्र में मिलकर काम करने के विकल्प तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago