पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष कार्य बल ने पश्चिम वर्धमान जिले के पानागढ़ इलाके में एक बंग्लादेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले एक छात्र और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटर विज्ञान के द्वितीय वर्ष के इस छात्र को बंग्लादेश के प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन शहादत-ए-अल-हिकमा के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान युवक से मिली जानकारी के आधार पर इसी जिले के नवाबघाट इलाके से पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद दुर्गापुर की एक अदालत ने युवक के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधी रोकथाम अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके उसे 14 दिन तक विशेष कार्यबल की हिरासत में भेज दिया है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…