insamachar

आज की ताजा खबर

60 people killed in Uttar Pradesh in the last 24 hours due to rain, storms, and lightning strikes.
भारत मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में 60 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो गई। मौसम में आए अचानक बदलाव ने राज्य भर में भारी तबाही मचाई है। आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। प्रयागराज में 17, भदोही जिले में 15, मिर्जापुर में 10, फतेहपुर में 9, बदायूं में 5 और बरेली जिले में 4 लोगों की मौत हो गई है। 100 से ज्‍यादा लोग घायल भी हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सबसे ज्यादा मौतें बिजली गिरने की घटनाओं के कारण हुईं है। विभिन्न जिलों से बिजली के खंभे और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे बिजली आपूर्ति और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अगले 24 घंटों के भीतर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *