भारत

लोकसभा चुनाव 2024 में 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए पांचवे चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज

आम चुनाव 2024 में 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए पांचवे चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पांचवें चरण के लिए लिंगवार मतदान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं।

चरणपुरुष मतदानमहिला मतदानतृतीय लिंग मतदानसमग्र मतदान
चरण 561.48%63.00%21.96%62.2%

पांचवें चरण के लिए राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार मतदान के आंकड़े क्रमशः तालिका 1 और 2 पर दिये गए हैं। यह उल्लेख करना उपयुक्‍त होगा कि ओडिशा में 13-कंधमाल संसदीय क्षेत्र के दो मतदान केन्‍द्रों पर पुनर्मतदान आज संपन्न हो जाएगा और पुनर्मतदान के नये आंकड़े मिलने के बाद आंकड़ों को और अपडेट किया जा सकता है, जिसे मतदाता मतदान ऐप में देखा जा सकता है। “अन्य मतदाता” के मामले में रिक्त कक्ष उस श्रेणी में कोई पंजीकृत मतदाता नहीं दर्शाता है। किसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्‍द्र के लिए उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के जरिये फॉर्म 17सी की प्रति भी प्रदान की जाती है। फॉर्म 17सी का वास्तविक डेटा मान्य होगा जो पहले ही उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है। अंतिम मतदान केवल डाक मतपत्रों की गिनती और कुल मतों की संख्‍या इसमें जुड़ने के बाद ही उपलब्ध होगा। डाक मतपत्रों में सेवा मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85+, दिव्‍यांग, आवश्यक सेवाओं आदि) और चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। वैधानिक प्रावधानों के अनुसार प्राप्त ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा-जोखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

क्रमसं.राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशसंस. क्षेत्रों की सं.मतदाता (%)
पुरूषमहिलाअन्‍यकुल
1बिहार552.4261.586.0056.76
2जम्‍मू और कश्‍मीर162.5255.6317.6559.10
3झारखंड358.0868.6537.5063.21
4लद्दाख171.4472.20 71.82
5महाराष्‍ट्र1358.2855.3224.1656.89
6ओडिशा572.2874.7722.0973.50
7उत्‍तर प्रदेश1457.6058.5114.8158.02
8पश्चिम बंगाल778.4878.4338.2278.45
8 राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश [49 संसदीय क्षेत्र]4961.4863.0021.9662.20
Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago