भारत

भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लद्दाख के थोइस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक 7,000 किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली

भारतीय वायुसेना (IAF) की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 08 अक्टूबर, 2024 को लद्दाख के थोइस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक 7,000 किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस रैली के 8 अक्टूबर को थोइस से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाए जाने से पहले, 01 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से रैली को गर्मजोशी से रवाना करेंगे। लद्दाख का थोइस समुद्र तल से 3,068 मीटर ऊपर दुनिया के सबसे ऊंचे वायु सेना स्टेशनों में से एक है। रैली का समापन 29 अक्टूबर, 2024 को तवांग में होगा।

भारतीय वायुसेना द्वारा उत्तराखंड युद्ध स्मारक के बुजुर्ग सैनिकों के साथ समन्वय में आयोजित इस रैली का लक्ष्य लोगों में भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास, विभिन्न युद्धों और बचाव अभियानों में वायु योद्धाओं की वीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए आकर्षित करना है। इस मेगा कार रैली में महिलाओं सहित 52 वायु योद्धा शामिल होंगे, जिसमें विभिन्न चरणों में पूर्व वायुसेना प्रमुख भी भाग लेंगे। रास्ते में, वायु योद्धा 16 पड़ावों पर रुकेंगे, जहां वे विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय वायुसेना का एडवेंचर सेल इस रैली का नेतृत्व और समन्वय करेगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

8 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

9 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

9 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

11 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

11 घंटे ago