भारत

डॉ. सुकांत मजूमदार ने EFLU में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज तेलंगाना के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (ईएफएलयू) हैदराबाद में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित की। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में उनके प्रयासों के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस कार्यक्रम में कुलपति (प्रभारी) प्रो. हरिबंडी लक्ष्मी, डीन, शिक्षाविद, अन्य गणमान्य व्यक्ति, संकाय और छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अभियान के तहत गतिविधियों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

इससे पहले, डॉ. मजूमदार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में एक नए वाचनालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में डॉ. मजूमदार ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 60 वर्षीय संस्थान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के लिए खाका तैयार करने में 11 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए नोडल विश्वविद्यालय के रूप में कार्य किया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय की प्रमुख पहल भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विदेशी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करने में विश्वविद्यालय की भूमिका को भी स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि विश्वविद्यालय में अब तक 120 से अधिक देशों के हजारों विदेशी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

डॉ. मजूमदार ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत सार्थक गतिविधियों का आयोजन करके ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ के संदेश को फैलाने में विश्वविद्यालय के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनभागीदारी की भावना के साथ भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को दोहराते हुए उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेते हुए डॉ. मजूमदार ने परिसर में एक पेड़ भी लगाया।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

4 घंटे ago

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…

4 घंटे ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

4 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

4 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

4 घंटे ago