अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया में बढ़ते संघर्ष के बीच 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया

सरकार ने सीरिया में हाल के घटनाक्रम के बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें जम्‍मू-कश्‍मीर के 44 ज़ायरीन भी शामिल हैं जो सैदा जैनब में फंसे थे। इन सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान पहुंचाया गया है, जहां से वे भारत लौटेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दमिश्‍क और बेरूत में भारतीय दूतावासों के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित निकासी संभव हुई। सीरिया में भारतीय नागरिकों ने सरकार से उन्‍हें सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देती है। सीरिया में रह रहे भारतीयों को आपात हेल्‍प लाइन नम्‍बर 9 6 3 9 9 3 3 8 5 9 7 3 और ईमेल आईडी hoc.damascus@mea.gov.in पर दमिश्‍क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है। भारत सरकार सीरिया की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

इस बीच, इस्राइल के लडाकू विमानों ने कल सीरिया के सैन्‍य ठिकानों और कथित रूप से रासायनिक हथियार विनिर्माण अनुसंधान केन्‍द्र पर कई हमले किये।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

1 घंटा ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

1 घंटा ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

1 घंटा ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

1 घंटा ago