भारत

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आज जोश और उत्साह के साथ 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आज जोश और उत्साह के साथ 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज्यों में झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मिजोरम, नागालैंड, वहीं केंद्र शासित प्रदेश में लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोवर शामिल हैं।

मिजोरम राज्य में आज पूरे हर्षोल्‍लहास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। यह समारोह आइजोल शहर के मध्य असम राइफल्स के लामुअल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को याद करने का अवसर है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में बलिदान दिया। विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल ही में राज्य का प्रमुख कार्यक्रम “मिजोरम बना कैह (हैंडहोल्डिंग) योजना” की शुरुआत की है।

नागालैंड ने आज देश के बाकी हिस्सों के साथ मिलकर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर राज्यपाल ला. गणेशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर गणेशन ने मुख्यमंत्री के मोबाइल ऑपरेशन थियेटर को भी हरी झंडी दिखाई और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का उद्घाटन किया।

केन्‍द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इस अवसर पर उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तेलंगाना में राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया।

मध्य प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में ध्वजारोहण किया।

ओडिशा में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने आज सुबह भुवनेश्वर के महात्मा गांधी मार्ग पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल ने वीरता और पराक्रम के लिए 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक से सम्मानित भी किया। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उप-राजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

76वां गणतंत्र दिवस पश्चिम बंगाल में गर्व के साथ मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्य राजकीय समारोह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अरुणाचल प्रदेश ने आज 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

महाराष्ट्र में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सभी क्षेत्रों में अग्रणी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आकर्षित करने में देश में पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक निवास वर्षा पर राष्ट्रध्वज फहराया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और जिला कलेक्टर कार्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।

त्रिपुरा में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे देशभक्ति के जोश, धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने असम राइफल्स, परेड ग्राउंड में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।

बिहार में 76वां गणतंत्र दिवस पारंपरिक उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य राज्य स्तरीय आधिकारिक समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि अब तक शिक्षा क्षेत्र सहित 9 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां दी गई हैं और 12 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

जम्मू-कश्मीर में, श्रीनगर में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ। मुख्‍य समारोह जम्‍मू के मौलाना आजद स्‍टेडियम में हुआ, जहां इसकी अध्‍यक्षता उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने की। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने तिरंगा फहराया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कर्नाटक में 76वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश और सांस्कृतिक भावना के साथ मनाया गया। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंजाब में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम लुधियाना में आयोजित किया गया, जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राजस्थान में 76वां गणतंत्र दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

13 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago