अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर दी गई बधाई और शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं का आभार प्रकट किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर किये गए एक पोस्ट के प्रतिउत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा: “प्रधानमंत्री @kpsharmaoli आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत अपने गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे कर रहा है, हम दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता के ऐतिहासिक बंधन को बड़ी गहराई से संजोते हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह और भी सशक्त होगा।“

प्रधानमंत्री ने मॉलदीव के राष्ट्रपति द्वारा एक्स पर किये गए पोस्ट को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा:“भारत के गणतंत्र दिवस पर आपकी शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति @MMuizzu आपका धन्यवाद। मैं भारत और मॉलदीव के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के बारे में आपकी भावना से पूरी तरह सहमत हूं। हम मित्रता एवं सहयोग की इन साझेदारियों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“

भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट के प्रति उत्तर में प्रधानमंत्री ने इस तरह अपने विचारों को व्यक्त किया: “भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री @tsheringtobgay आपका धन्यवाद। हम भारत और भूटान के बीच अद्वितीय एवं विशेष साझेदारी को बहुत अधिक महत्व देते हैं।“

प्रधानमंत्री ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर किये गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा: “भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद @SherBDeuba. हमारे देशों के लोगों के बीच दोस्ती के सदियों पुराने रिश्ते और भी सशक्त होते रहें।“

मॉलदीव के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा एक्स पर किये गए पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा: “भारत के गणतंत्र दिवस पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद @ibusolih”

Editor

Recent Posts

CCRAS-CARI और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…

13 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…

13 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…

14 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…

15 घंटे ago

TDB-DST ने सॉवरेन स्पेस-आधारित AI-ALINT तारामंडल विकसित करने के लिए 64.05 करोड़ रुपये की आरडीआई सहायता के लिए एस्ट्रोम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…

15 घंटे ago