Defence News

7वीं शीर्ष बैठक – वार्षिक सुरक्षा समीक्षा-2024 (एएसआर-24) दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आयोजित हुई

भारतीय नौसेना की सुरक्षा पर 7वीं शीर्ष बैठक – वार्षिक सुरक्षा समीक्षा-2024 (एएसआर-24) 19 जुलाई, 2024 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आयोजित की गई। बैठक में नौसेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी कमान मुख्यालयों, क्षेत्र मुख्यालयों और सुरक्षा वर्ग अधिकारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने वर्चुअल तरीके से मुख्य भाषण दिया और वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट की समीक्षा की। नौसेना प्रमुख (सीएनएस) ने कर्मियों को सुरक्षित तरीके से सोचने और कार्य करने के लिए शिक्षित और प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न यूनिटों को प्रोत्साहित करके एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस ‘सुरक्षा, संरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के वर्ष’ में, उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व से हर स्तर पर सुरक्षा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता की जांच करने और भारतीय नौसेना के सुरक्षा परिदृश्य को मजबूत करने का आग्रह किया।

नौसेना वाइस चीफ, वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन ने वार्षिक सुरक्षा समीक्षा (एएसआर) – 2024 की आगे की कार्यवाही की अध्यक्षता की, जो भारतीय नौसेना सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भी हैं। समीक्षा के दौरान, अंडमान और निकोबार कमान सहित तीनों नौसेना कमानों ने सुरक्षा से जुड़ी पहलों और चुनौतियों पर संक्षिप्त जानकारी दी। समीक्षा के दौरान सुरक्षा से संबंधित एजेंडा के कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। एएसआर-24 के प्रतिभागियों ने परमाणु सुरक्षा और विमानन सुरक्षा डोमेन के विषय विशेषज्ञों के साथ बातचीत की, ताकि सर्वोत्तम सुरक्षा प्रणालियों को समझा जा सके। इस अवसर पर, कोच्चि के नौसेना बेस में एक सुरक्षा प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें आठ फर्मों ने अपने अत्याधुनिक सुरक्षा गियर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदर्शित किए। स्टॉल को प्रतिभागियों से जबरदस्त सराहना मिली।

भारतीय नौसेना हर साल शीर्ष स्तर पर सुरक्षा समीक्षा करती है, जिसका उद्देश्य परिचालन और कार्यात्मक सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं का जायजा लेना, दुर्घटनाओं के मामलों को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की पहचान करना और उन्हें संस्थागत स्वरूप प्रदान करना और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए एक संगठनात्मक ढांचा प्रदान करना है।

Editor

Recent Posts

CSIR-NIScPR और CGPDTM कार्यालय ने एनकेआरसी के माध्यम से वैश्विक ज्ञान संसाधनों तक पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उच्च गुणवत्ता वाली वैज्ञानिक, तकनीकी और बौद्धिक संपदा संबंधी जानकारी तक पहुंच को मजबूत करने…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को तीसरी भाषा, पांचवीं या छठी कक्षा से शुरू करने का सुझाव दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के तहत 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा शुरू करने पर…

8 घंटे ago

भारत ने भू-राजनीतिक संघर्षों के बीच सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए बिम्‍स्‍टेक सदस्‍य देशों में घनिष्‍ठ सहयोग का आह्वान किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वैश्विक भू-रा4जनीतिक संघर्षों के बीच उभरती सुरक्षा और आर्थिक…

8 घंटे ago

भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार

भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए…

8 घंटे ago

अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान पर फिर हमले किए

अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान पर फिर हमले…

16 घंटे ago