भारत

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के कोलंबो सुरक्षा सम्‍मेलन की 7वीं बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के कोलंबो सुरक्षा सम्‍मेलन की 7वीं बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई। भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित सदस्य देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मेजबानी कर रहे हैं। सम्‍मेलन में सेशल्स पर्यवेक्षक देश के रूप में और मलेशिया अतिथि राष्‍ट्र के रूप में आमंत्रित है।

अजीत डोभाल ने कहा कि कोलंबो सुरक्षा सम्‍मेलन तेज़ी से बदलते और चुनौतीपूर्ण वैश्विक सुरक्षा वातावरण के बीच बहुत महत्‍वपूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि समुद्र हमारी सबसे बड़ी विरासत है।

महासागर हमारी सबसे बड़ी विरासत है, यह वह इंजन है जो हमारी अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ाता है। साझा समुद्री स्थिति से जुड़े देशों के रूप में, इस क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…

38 मिनट ago

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

43 मिनट ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

2 घंटे ago