यूरोप में बोरिस तूफान के कारण मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई है। रोमानिया में बाढ़ से छह लोगों की मौत हुई है। ऑस्ट्रिया में एक अग्निशमन कर्मचारी की जान चली गई और पोलैंड में देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक व्यक्ति डूब गया। मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है।
इस बीच चीन में 70 वर्षों में शंघाई में आए सबसे शक्तिशाली तूफान बेबिनका ने आज दस्तक दे दी। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में तेज़ हवाओं और बारिश के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं है, राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं और तटीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…