दिल्ली में लाल किले के निकट कार विस्फोट में आठ लोग मारे गये हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जांचकर्ता धमाके की जांच में सभी विकल्पों को ध्यान में रख रहे हैं। कल शाम लगभग 7 बजे ट्रैफिक सिग्नल के पास एक आई-ट्वेंटी कार में यह धमाका हुआ। घमाके में आस पास के अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंची और कई लोग घायल हो गए। गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय जांच अभिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम तथा फॉरेंसिक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही धमाके के सही कारणों का पता चलेगा।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि लालकिला मेट्रो स्टेशन के निकट रेड लाइट पर धीमी गति से बढ़ते एक वाहन में विस्फोट हुआ। दिल्ली पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी स्थिति का जायजा लिया और गृह मंत्री अमित शाह ने बात की। अमित शाह ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में घायलों से मिले। गृह मंत्री आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा करेंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आठ लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। कई घायलों की स्थिति गम्भीर है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…