भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला में भारत के राजदूत द्वारा लुआंडा में आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ जल शक्ति और रेल राज्य मंत्री, वी. सोमन्ना और संसद सदस्य, परभुभाई नागरभाई वसावा और डी.के. अरुणा उपस्थित थे।

भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अपने अफ्रीकी साझेदारों, विशेषकर अंगोला के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्व देता है। यह साझेदारी समानता, पारस्परिक विश्वास और प्रगति की साझा आकांक्षाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत का जुड़ाव भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन (आईएएफएस) के ढांचे के तहत विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत अगले आईएएफएस शिखर सम्मेलन की शीघ्र मेजबानी के लिए उत्सुक है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण साझेदार है और बदले में, भारत, अंगोला के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पिछले वर्ष भारत-अंगोला द्विपक्षीय व्यापार 5 अरब अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अंगोला को दवाइयों, खाद्य उत्पादों, परिष्कृत पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और मशीनरी का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। भारतीय कंपनियाँ खुदरा, पर्यटन, हीरे, ऊर्जा, बुनियादी ढाँचे, आतिथ्य और कृषि जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेशों ने अंगोला के आर्थिक विकास में योगदान दिया है और रोज़गार के अवसर पैदा किए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि अंगोला में भारतीय मूल के लगभग 8,000 लोग रहते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी उद्यमशीलता, कड़ी मेहनत और पेशेवर उत्कृष्टता ने अंगोला के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अंगोला के बीच व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने के अपार अवसर मौजूद हैं। उन्होंने अंगोला में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से भारत और अंगोला की साझा समृद्धि को साकार करने के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

20 मिनट ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

1 घंटा ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…

3 घंटे ago

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-NIScPR द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…

3 घंटे ago

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

9 घंटे ago