भारत

भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका तटरक्षक बल के बीच 8वीं उच्च-स्तरीय बैठक (एचएलएम) नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के बीच 8 वीं उच्च-स्तरीय बैठक (एचएलएम) 11 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। ये बैठक दोनों देशों के बीच मज़बूत और स्थायी समुद्री साझेदारी में एक और मील का पत्थर साबित हुई। इस बैठक में समुद्री प्रदूषण , समुद्री खोज एवं बचाव, और समुद्री कानून प्रवर्तन के क्षेत्रों में सहयोगात्मक जुड़ाव को मज़बूत करने के साथ-साथ क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता पहलों को बढ़ाने पर चर्चा हुई।

श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के महानिदेशक रियर एडमिरल वाईआर सेरासिंघे ने किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया। दोनों पक्षों ने समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करने, साझा समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में आईसीजी और एसएलसीजी के बीच परिचालन समन्वय को गहरा करने, सर्वोत्तम प्रयासों को साझा करने और निरंतर सहयोग के माध्यम से क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता को और बढ़ावा देने के आपसी संकल्प पर बल दिया गया। एसएलसीजी प्रतिनिधिमंडल 2018 में आईसीजी और एसएलसीजी के बीच समझौता ज्ञापन के ढांचे के अंतर्गत एचएलएम और अन्य पेशेवर बातचीत के लिए 10 से 14 अगस्त, 2025 तक भारत का दौरा कर रहा है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

3 घंटे ago