Current Affairs

आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्‍त आयोग की बैठक आज नई दिल्‍ली में संपन्‍न हुई

नई दिल्‍ली में आज आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्‍त आयोग की बैठक हुई। इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर और इं‍डोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी के अंतर्गत द्विपक्षीय संबंधों के समस्‍त पहलुओं की समीक्षा की।

दोनों ही पक्षों ने राजनीतिक मामलों, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री व्यापार सहयोग, व्‍यापार और निवेश, औषधि निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, शिक्षा, कांसुलर मामले, संस्‍कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध जैसे मुद्दों पर बातचीत की।

दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया और क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर एक दूसरे के साथ घनिष्ठ संबंध बनाये रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

डॉ० जयशंकर और सुगियोनो ने द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ोतरी का स्‍वागत किया और अगली संयुक्‍त बैठक निकट भविष्‍य में सुविधाजनक तिथि में आयोजित करने पर सहमति जताई।

इससे पहले, सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ० जयशंकर ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के बीच व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी और मजबूत हुई है। उनका कहना था कि राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, समुद्री व्यापार और पोत परिवहन व्‍यापार, फिनटेक, स्वास्थ्य, औषधि निर्माण, उर्वरक, महत्‍वपूर्ण खनिज, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान प्रदान से संबंधित मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा की गई। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम, बहुपक्षीय समन्वय और भारत-आसियान संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

5 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

5 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

19 घंटे ago