भारत

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 मई को होने वाली NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा के लिए केन्‍द्रों की सूचना जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 मई को होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए केन्‍द्रों की सूचना जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पुनः परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर की सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है और इसे केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी किया जा रहा है।

एजेंसी ने उम्मीदवारों से परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित नवीनतम घोषणाओं के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट रहने का आग्रह किया है। हमारे संवाददाता के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस वर्ष 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने 12 मई को इसे रद्द कर दिया था। सीबीआई वर्तमान में इस मामले की जांच कर रही है और पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित है।

Editor

Recent Posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए पांचवीं बजटपूर्व बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्‍ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…

4 घंटे ago

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल कारोबार 300 लाख करोड़ रुपये के पार, सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि

पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…

7 घंटे ago

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…

7 घंटे ago