भारत

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। म्यांमार नौसेना का जहाज ‘यूएमएस किंग सिन फ्यु शिन, आईएनएस राणा और आईएनएस सुमेधा के साथ इस अभ्यास में भाग लेने के लिए 10 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचा। 10 नवंबर 2026 को आईएनएस राणा पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ ही इस द्विपक्षीय अभ्यास की शुरुआत हुई।

इमनेक्स दोनों पड़ोसी देशों के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं को अपनी पेशेवर विशेषज्ञता साझा करने, आपसी समझ बढ़ाने और बेहतर परिचालन तालमेल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

बंदरगाह चरण में पेशेवर बातचीत, विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेलकूद गतिविधियां और परिचालन संबंधी विषयों पर चर्चा शामिल हैं। इसके बाद आने वाले ‘समुद्री चरण’ में समन्वित समुद्री अभियान, रणनीतिक युक्तियाँ और ऐसी गतिविधियां शामिल होंगी, जिनका उद्देश्य भाग लेने वाली इकाइयों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है।

इमनेक्स-26 भारत और म्यांमार के बीच गहरी दोस्ती और समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है। यह अभ्यास भारत के ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) विजन के अनुरूप है और समुद्री सहयोग तथा एक सुरक्षित और स्थिर क्षेत्रीय वातावरण के प्रति दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

9 मिनट ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

11 मिनट ago

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…

24 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

27 मिनट ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

28 मिनट ago