बिज़नेस

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान पहले के साढ़े छह प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक देश में बढ़ते घरेलू उपभोग और निवेश में सुधार से संभावनाएं बढ़ी हैं और इसमें ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी योगदान है।

अपनी रिपोर्ट ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2027-28 में मूडीज़ ने कहा है कि मध्यम अवधि में भारत की आर्थिक विकास दर करीब सात प्रतिशत बनी रह सकती है। एजेंसी के अनुसार निजी क्षेत्र में निवेश लगातार बढ़ने से विकास दर इससे भी ऊपर जा सकती है। मूडीज़ ने निजी निवेश में सुधार के संकेत के तौर पर पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन और आयात में बढ़ोतरी, उद्योगों को मिलने वाले ऋण की तेज रफ्तार और उत्पादन क्षमता के बेहतर इस्तेमाल का भी उल्‍लेख किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में आई तेजी के असर को भारत ने पहले के अनुमान से बेहतर तरीके से संभाला है। इसका एक प्रमुख कारण कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति के लिए अलग-अलग देशों पर निर्भरता बढ़ाना है। लेकिन, मूडीज़ ने आगाह किया है कि आर्थिक विकास के सामने कुछ चुनौतियां भी बनी हुई हैं। इनमें बढ़ती महंगाई, कृषि उत्पादन में संभावित गिरावट और ब्याज दरों में बढ़ोतरी प्रमुख हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

51 सेकंड ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

3 मिनट ago

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…

5 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

19 मिनट ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

20 मिनट ago