insamachar

आज की ताजा खबर

Haryana CM Nayab Singh Saini announced the purchase of all crops in the state at Minimum Support Price (MSP)
भारत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की घोषणा की

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीद की घोषणा की है। कुरुक्षेत्र में भाजपा की ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित करते हुए नायब सैनी ने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान में एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 133 करोड़ रुपये के बकाया नहर जल सिंचाई शुल्क को माफ करने का भी निर्णय लिया है।

आज तक प्रदेश के किसानों को पिछले आबियाने का जो एक सौ 33 करोड 55 लाख 48 हजार रूपये बकाया था को माफ करने की मैं घोषणा करता हूं। इससे हरियाणा के किसानों को हर वर्ष लगभग 54 करोड रूपये की राहत मिलेगी। हरियाणा प्रदेश की जितनी भी फसले हैं सारी की सारी एमएसपी पर खरीदने का काम यह हमारी सरकार करेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *