insamachar

आज की ताजा खबर

BJP won a historic victory for the third time in Haryana Assembly elections
चुनाव भारत मुख्य समाचार

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है और अब वह राज्‍य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 90 सदस्‍यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 विधानसभा सीटें और कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इंडियन नेशनल लोकदल को दो सीटें मिली हैं। तीन विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में गढ़ी सांपला किलोई सीट पर 71 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *