insamachar

आज की ताजा खबर

Cold wave intensifies in North-West India, minimum temperature drops to 5 degrees at many places
भारत मुख्य समाचार मौसम

उत्तर भारत में शीतलहर जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों की आवाजाही पर असर

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, उत्तरप्रदेश, राजस्‍थान और उत्तरी मध्‍यप्रदेश में भीषण ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों में आज गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है। अगले दो दिन उत्तर पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वी भारत में तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

देश के उत्तरी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण कईं रेलगाडि़यों और उडानों की आवाजाही पर असर पड़ा है। दिल्‍ली आने वाली लगभग 30 रेलगाडि़यां आज चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *