उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा की।
रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।





