सिक्किम में मंगन जिले के लासेन में फंसे सभी पर्यटकों को आज निकाल लिया गया है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे मंगन जिले के पुलिस उपायुक्त और अधीक्षक इसकी पुष्टि की।
चार दिनों की लगातार मशक्कत के बाद आज लासेन में लोगों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। बचाव अभियान में वायुसेना, सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ और सिक्किम सरकार की विभिन्न एजेंसियां शामिल थीं। भीषण भूस्खलन के कारण लासेन और लाचुंग में करीब 2 हजार लोग फंसे हुए थे। लाचुंग में फंसे 1600 से अधिक लोगों को सड़क मार्ग से निकाला गया, जबकि लासेन के लिए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना पड़ा। इस बीच, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी. एस. राव ने कहा कि सिक्किम में 200 से अधिक पर्यटन स्थल हैं और अन्य स्थानों पर जाने पर प्रदेश सरकार ने कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया है।