भारत विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की मेजबानी करेगा। उसने प्रतिष्ठित 2029 वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की मेजबानी की दावेदारी जीत ली है। अमरीका के बर्मिंघम में डब्ल्यूपीएफजी फेडरेशन के समक्ष भारतीय प्रतिनिधियों की सशक्त दावेदारी के बाद यह घोषणा की गई। यह आयोजन गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में होगा। विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में है, जिसमें 70 से अधिक देशों के हजारों पुलिस अधिकारी, अग्निशमन कर्मी और त्वरित कार्रवाई करने वाले कर्मी भाग लेते हैं।
insamachar
आज की ताजा खबर