बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र कल रात को और गहरे दबाव के चक्रवात में बदल गया
बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र कल रात को और गहरे दबाव के चक्रवात में बदल गया। इस चक्रवात के आज सवेरे दक्षिण ओडिशा के गोपालपुर के पास तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से, तट के साथ-साथ आसपास लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।