अमरीका ने भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने का आधिकारिक नोटिस जारी किया
अमरीका ने भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने का आधिकारिक नोटिस जारी किया है। नया शुल्क कल से प्रभावी होगा। यह नोटिस अमरीकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के जरिए गृह विभाग से जारी किया गया है। भारत ने तथाकथित अतिरिक्त शुल्क को अनुचित, न्यायविहीन और तर्कहीन बताया है। भारत ने कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जो बेहतर होगा वह करेगा।