जम्मू-कश्मीर में ख़राब मौसम और भूस्खलन के कारण 22 दिन से निलंबित वैष्णो देवी यात्रा आज फिर से शुरू
जम्मू-कश्मीर में, खराब मौसम और भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद, वैष्णो देवी यात्रा आज फिर से शुरू हो गई है। तीर्थयात्री बड़ी संख्या में पवित्र तीर्थस्थल के आधार शिविर कटरा पहुँचने लगे हैं।





