insamachar

आज की ताजा खबर

Romania ready to provide employment opportunities to 30,000 skilled Indian professionals every year
भारत

रोमानिया, प्रतिवर्ष तीस हजार कुशल भारतीय पेशेवरों को रोज़गार के अवसर प्रदान करने को तत्‍पर

रोमानिया ने हर साल 30 हजार कुशल भारतीय पेशेवरों को रोजगार देने का मार्ग प्रशस्त करने की अपनी तत्परता व्यक्त की है। रोमानिया ने बुखारेस्ट में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रोमानिया के श्रम, परिवार, युवा और सामाजिक एकजुटता मंत्री पेट्रे-फ्लोरिन मनोले के बीच हुई बैठक के दौरान कुशल भारतीय पेशेवरों को रोजगार देने की मंशा व्यक्त की। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा कल जारी एक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने रोमानिया की लगभग एक लाख गैर-यूरोपीय संघ श्रमिकों की वार्षिक आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों मंत्री उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, थिंक टैंक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाकर लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *