अमरीकी प्रशासन, वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना के मद्देनजर सभी ग्रीन कार्ड धारकों की फिर जांच करेगा
अमरीकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के पास अफ़ग़ानिस्तान के एक नागरिक द्वारा कथित तौर पर दो नेशनल गार्ड सदस्यों पर गोलीबारी करने के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक व्यापक आव्रजन निर्णय की घोषणा की है। इस बारे में उन्होंने कहा है कि उनका इरादा सभी विकासशील देशों से प्रवासन को स्थायी रूप से रोकने का है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि अमरीका तकनीकी रूप से उन्नत है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आव्रजन नीतियों ने देश की प्रगति को कमजोर किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, इस नीति का उद्देश्य उन अवैध और अस्थिर आबादी को कम करना है जिन्हें उन्होंने अवैध और अस्थिर करने वाली आबादी कहा है।
इससे पहले, सीमा शुल्क और आव्रजन सेवा निदेशक जोसेफ एडलॉ ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के अंतर्गत इन देशों से आने वाले प्रत्येक नागरिकों के ग्रीन कार्ड की फिर जांच के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का नाम इस सूची में नहीं है।





