insamachar

आज की ताजा खबर

In view of the cancelled flights, the government has added 116 extra coaches to 37 trains.
भारत

भारतीय रेल ने उड़ाने रद्द होने से यात्रा में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्ते कोच लगाए

भारतीय रेल ने हाल ही में बड़े पैमाने पर उड़ाने रद्द होने के कारण यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए यात्रा को सुचारु बनाने और पूरे नेटवर्क में पर्याप्त बर्थ/सीट उपलब्ध कराने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, और देशभर में 114 बढ़ाए गए फेरे संचालित किए जा रहे हैं।

दक्षिण रेलवे (एसआर) ने सबसे अधिक बढ़ोतरी करते हुए 18 ट्रेनों में क्षमता बढ़ाई है। अधिक मांग वाले मार्गों पर अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच लगाए गए हैं। यह बढ़ोतरी 6 दिसंबर 2025 से लागू होगी, जिससे दक्षिणी क्षेत्र में यात्रियों के लिए बर्थ/सीट उपलब्धता क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उत्तरी रेलवे (एनआर) आठ ट्रेनों में 3AC और चेयर कार कोच जोड़कर बढ़ोतरी की है। आज से लागू किए गए इन उपायों से उत्तरी क्षेत्र के अत्यधिक आवाजाही वाले रेल मार्गों पर उपलब्धता बढ़ेगी।

पश्चिम रेलवे (डब्‍ल्‍यूआर) ने अधिक मांग वाली चार ट्रेनों में बढ़ोतरी करके उनमें 3AC और 2AC कोच जोड़े हैं। 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी ये बढ़ोतरी पश्चिमी क्षेत्रों से राष्ट्रीय राजधानी की ओर होने वाले भारी यात्री आवागमन को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने 6-10 दिसंबर 2025 के बीच पांच फेरों में अतिरिक्त 2AC कोच जोड़कर राजेंद्र नगर–नई दिल्ली (12309) सेवा को मजबूत किया है। इससे बिहार–दिल्ली सेक्टर में यात्रियों के लिए क्षमता में वृद्धि हुई है।

पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) ने भुवनेश्वर–नई दिल्ली सेवाओं (ट्रेनों 20817/20811/20823) में बढ़ोतरी कर पाँच फेरों में अतिरिक्त 2AC कोच जोड़े हैं। जिससे ओड़िशा और राष्ट्रीय राजधानी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

पूर्व रेलवे (ईआर) ने तीन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ोतरी की है, जिसमें 7-8 दिसंबर 2025 को छह फेरों में स्लीपर क्लास कोच जोड़े जाएंगे, ताकि पूर्वी क्षेत्र में क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने 6-13 दिसंबर 2025 तक दो प्रमुख ट्रेनों में 3AC और स्लीपर कोच जोड़कर क्षमता बढ़ाई है। जिससे से उत्तर-पूर्व क्षेत्र के यात्रियों को बिना किसी रुकावट के सुविधा मिलेगी।

इन बढ़ोतरी के साथ-साथ, भारतीय रेल यात्रियों की और मदद देने के लिए चार विशेष ट्रेन सेवाएँ भी चला रही है। गोरखपुर – आनंद विहार टर्मिनल – गोरखपुर स्पेशल (05591/05592) के 07–09 दिसंबर 2025 के बीच चार फेरे संचालित होंगे। नई दिल्ली – शहीद कैप्टन तुषार महाजन – नई दिल्ली रिज़र्व्ड वंदे भारत स्पेशल (02439/02440) 06 दिसंबर 2025 को चलेगी, जो जम्मू क्षेत्र के लिए तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

पश्चिमी क्षेत्र की उच्च मांग को पूरा करने के लिए, नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली रिज़र्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) 06 और 07 दिसंबर 2025 को चलेगी। इसके अतिरिक्त, हज़रत निज़ामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रिज़र्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (04080) 06 दिसंबर 2025 को एक तरफ़ा चलेगी, जो दक्षिणी क्षेत्र की ओर लंबी दूरी की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इन कदमों— जिनमें अलग-अलग ज़ोन में क्षमता बढ़ाना और स्पेशल ट्रेनें चलाना शामिल है, यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने, पर्याप्त सीट/बर्थ सुनिश्चित करने और बढ़ी हुई मांग के दौरान समय पर परिवहन विकल्प प्रदान करने की भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *