insamachar

आज की ताजा खबर

Raghav Chadha and other MPs met with the President and expressed concern over the state administration of Punjab.
भारत

राघव चड्ढा और अन्य सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर पंजाब के राज्य प्रशासन पर चिंता व्यक्त की

भाजपा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक और राजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कथित तौर पर राज्य तंत्र के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को निशाना बनाने के लिए राज्य तंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर बदले की राजनीति कर रही हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को इन घटनाक्रमों से अवगत कराया और अपनी चिंता व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *