insamachar

आज की ताजा खबर

Violence has erupted once again between Thailand and Cambodia.
अंतर्राष्ट्रीय

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर हिंसा भड़क गई

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। सिसाकेट और उबोन रत्चथानी प्रांतों में थाईलैंड की सेना ने आज सुबह विवादित सीमा पर हवाई हमले किए। थाईलैंड की सेना ने बताया कि कंबोडिया के सैनिकों ने गोलीबारी की। जवाबी हमले में थाईलैंड के एक नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। थाईलैंड ने कहा कि उसके विमानों ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस बीच, कंबोडिया ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि थाईलैंड की सेना ने प्रीह विहियर और ओद्दार मीनचे में टकराव शुरू किया।

ये घटनाएं जुलाई में हुई घातक झड़पों के बाद हुई है, इसमें 48 लोग मारे गए थे और तीन लाख लोग विस्थापित हुए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *