insamachar

आज की ताजा खबर

26 Naxalites surrendered in Sukma district of Chhattisgarh.
भारत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज 26 नक्सलियों ने आत्‍म समर्पण कर दिया, जिनमें से 13 पर 65 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, सात महिलाओं सहित इन नक्सलियों ने पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि ये माओवादी, पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा की कई घटनाओं में शामिल थे। आत्‍म समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई और सरकार की नीति के अनुसार उनका आगे पुनर्वास किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *