insamachar

आज की ताजा खबर

government has launched a district-based textile transformation scheme to boost exports and create jobs
भारत

सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने और रोजगार सृजित करने के लिए जिला–आधारित वस्त्र परिवर्तन योजना शुरू की

वस्त्र मंत्रालय ने कल गुवाहाटी में आयोजित वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिला-आधारित वस्त्र परिवर्तन पहल की शुरूआत की। वस्त्र उद्योग में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए बनाई गई इस रणनीतिक पहल के अंतर्गत जिलों को विजेता और आकांक्षी जिलों में वर्गीकृत किया गया है।

वस्त्र परिवर्तन पहल के अंतर्गत विजेता जिले, बाधाओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसमें मेगा कॉमन सुविधा केन्‍द्रों का उन्नयन, उद्योग 4.0 का एकीकरण और प्रत्यक्ष निर्यात बाजार संपर्क को सुगम बनाना शामिल है। आकांक्षी जिलों का उद्देश्य आधारभूत संरचना तैयार करने और कार्यबल को औपचारिक रूप देने के लिए जमीनी स्तर से इकोसिस्टम तैयार करना है।

मंत्रालय का लक्ष्य उच्च क्षमता वाले 100 जिलों को वैश्विक निर्यात विजेता में बदलना और 100 आकांक्षी जिलों को आत्मनिर्भर केंद्रों में विकसित करना है। मंत्रालय ने कहा कि इन क्षेत्रों को जनजातीय विकास, संपर्क सुधार और भौगोलिक संकेत टैगिंग के लिए प्राथमिकता दी गई है ताकि विशिष्ट सांस्कृतिक हस्तशिल्प को वैश्विक बाजारों में स्थान दिया जा सके।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *